पॉलिटिकल डाटा एनालिसिस कंपनी कैम्ब्रिज एनालिटिका पर 5 करोड़ फेसबुक यूजर्स का डाटा चुराकर, उनका गलत इस्तेमाल करने का आरोप लगा है. इन आरोपों से फेसबुक मुसीबत में घिर गई है. कानून और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने साफ किया है कि यदि फेसबुक डाटा का दुरुपयोग कर भारतीय चुनावों को प्रभावित करने की कोशिश की गई है तो यह सहन नहीं किया जाएगा. उन्होंने सोशल मीडिया कंपनी फेसबुक को कड़ी चेतावनी दी है कि जरूरत पड़ी तो भारत सरकार उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगी.

इस मामले में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है. बीजेपी-कांग्रेस ने एक दूसरे पर कैम्ब्रिज एनालिटिका की सेवाएं लेने और कंपनी को भारतीय यूजर्स का डाटा उपलब्ध कराने के आरोप लगाए हैं.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours